विकास फोरम ने किया सामान्य ज्ञान मेधा प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : सामाजिक संस्था विकास फोरम ने रविवार को +2 उवि गोविंदपुर में सामान्य ज्ञान मेधा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 371 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप ए में पीएमश्री विद्यालय बलियापुर की सोनाक्षी महतो प्रथम, सेठ सुखीराम बालिका मवि की रचना कुमारी द्वितीय तथा ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल की सृष्टि कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ग्रुप बी में प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय की आरुषि कुमारी प्रथम, +2 उवि बलियापुर की ज्योति महतो द्वितीय तथा प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय की खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रही। चयनित सभी प्रतिभागियों को 14 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर फोरम अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, सचिव एसएन लाल त्यागी, संयोजक सुरेश चौधरी, शीला पात्रो, नुसरत परवीन, रेखा सिन्हा, दीप्ति सिंह एवं कुमारी ममता ने योगदान दिया।