धनबाद के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुदिव्य सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

धनबाद के उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुदिव्य सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास, आवास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों वरीय पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उपायुक्त ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। वे एक समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। उनका असमय चले जाना झारखंड राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

वरीय पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस असीम दुःख की घड़ी को सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top