रेलवे की खबरें:-
बिहार के राज्यपाल से मिले रेल जीएम
डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के जीएम डिंपी गर्ग ने शुक्रवार को बिहार के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन उनके पटना स्थित लोक भवन में शिष्टाचार मुलाकात की ।
मुलाकात के दौरान महाप्रबंधक ने बिहार राज्य में यात्री सुविधा और रेल विकास से जुड़े विभिन्न योजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने रेलवे के क्रिया-कलाप, यात्री सुविधा में और सुधार के उपायों तथा रेल विकास आदि से जुड़े विषयों पर राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया ।
—————————————————
धनबाद- शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार
धनबाद:
यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद- शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया जाएगा। देखिए
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथाविस्तारित तिथि का विवरण।
03639धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल,सोमवार, शुक्रवार, 04.09.26 से 30.11.26 तक ।
03640शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल,मंगलवार, शनिवार,05.09.26 से 01.12.26 तक ।
——————————————–
02 जोड़ी ट्रेनों का साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
धनबाद:
उत्तरी रेलवे में अम्बाला मंडल के चण्डीगढ़ स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के मद्देनजर 10 सितंबर से सितंबर तक ये ट्रेनें साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अस्थायी तौर पर रुकेगी। देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नामतथा प्रभावित तिथि का विवरण।
18309सम्बलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस ,08.09.26 से 13.10.26 तक।
18101टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस।
18310जम्मू तवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस,09.09.26 से 13.10.26 तक।
18102जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस।