राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): सेत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय में ब्रज जैसा माहौल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण और ग्वाल-बाल की आकर्षक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति सभी के आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर कई अभिभावक और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावकों ने उनकी खूब सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में स्कूल की कोऑर्डिनेटर अश्विनी वर्मा, अंजलि रानी और नेहा पोद्दार शामिल थीं। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

स्कूल के प्राचार्य राहुल कुमार दे ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से अवगत कराना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top