गोवंशीय पशु अधिनियम के फरार अभियुक्त को टुंडी पुलिस ने गिरिडीह से दबोचा
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी थाना कांड संख्या 19/26 के फरार अभियुक्त मोहम्मद टीपू (33), पिता मोहम्मद अशरफ, निवासी चूड़ी मोहल्ला, थाना नगर, जिला गिरिडीह को टुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। उसके खिलाफ धारा 292 बीएनएस एवं 12(1) गोवंशीय पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि मोहम्मद टीपू लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।