टुंडी के लाल ने बढ़ाया मान राष्ट्रीय खेल दिवस पर किए गए सम्मानित
धनबाद जिले के 37 राष्ट्रीय खिलाड़ी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद :
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद ज़िला ओलंपिक संघ द्वारा एथलीट अचीवमेंट अवार्ड समारोह का आयोजन मेममो मोड़ स्थित 99 ग्रुप के सभागार में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ मेजर ध्यान चंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। समारोह के दौरान संघ द्वारा मान्यता प्राप्त 20 अलग – अलग खेलों के चयनित राष्ट्रीय खिलाडियों को एथलीट अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से ही व्यक्तित्व का समुचित विकास संभव है क्योंकि समुचित व्यक्तित्व विकास में शिक्षा के साथ साथ स्वस्थ्य शरीर की भूमिका आवश्यक है जिसके लिए खेल एक बेहतर माध्यम है। मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में अनुराग डोकानिया, सुनील कुमार, अमित सुल्तानियम, वर्जिस एकराम तथा महेश मोदी उपस्थित थे।
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में योगासन के आयुष बर्मन भी सम्मानित किए गए। बताते चले की छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता 2025 में आयुष बर्मन ने जूनियर वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। टुंडी जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से उठकर राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना टुंडी के लिए गौरव की बात है। पूरे क्षेत्र में आयुष बर्मन की प्रशंसा की जा रही है। वहीं आयुष बर्मन के कोच मनोज कुशवाहा ने बताया कि आयुष काफी मेहनती लड़का है। वह अपने खेल के प्रति बहुत लग्नशील है। आयुष टुंडी के लिए एक मिसाल है। जूनियर बच्चों के लिए एक आदर्श है। आयुष बर्मन को इस उपलब्धि के लिए धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय, सचिव कुणाल कुमार एवं राज्य सलाहकार विपिन पांडे ने बधाई दी। टुंडी के प्रबुद्ध लोग अमित त्रिपाठी, रवि शेखर सिंह, दीपक कुमार सोनी, लखन रविदास, चंदन कुमार सिंह विवेक कुमार विकी, विकास सिंह आदि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।