करम महोत्सव रथ को किया रवाना
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
हरिणा फुटबॉल ग्राउंड मे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय करम महोत्सव को लेकर रविवार को जन जागृति रथ को रवाना किया गया।
कार्यक्रम के संरक्षक बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो व उन्की धर्मपत्नी डोली देवी व धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से डुमरा दुर्गा मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। विधायक ने कहा की करमा पर्व एक प्राकृतिक महापर्व है, जिसे अत्यंत प्रसन्नता और उत्साह से मनाया जाना चाहिए। यह पर्व प्रकृति और जीवन के चक्र का प्रतीक है और इसकी महत्ता को समझने और मनाने के लिए हमें एकजुट होना चाहिए। कार्यक्रम मे उपप्रमुख रंजीत सिंह, बिनोद कुमार महतो, आनंद कुमार महतो उर्फ जीवन , नंदलाल रवानी, उषा देवी, मदन मोहन, जीवन कुमार सहित कई मुखिया व पंचायत समिति सदस्य,जन जागृती संस्थान के सदस्यगण उपस्थित थे।