सेवा संघ और मॉर्निंग क्लब की पहल, 100 लोगों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

सेवा संघ और मॉर्निंग क्लब की पहल, 100 लोगों ने कराई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

डीजे न्यूज, गिरिडीह : श्री अग्रसेन सेवा संघ, गिरिडीह एवं मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह श्याम सेवा समिति भवन परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 100 लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।

शिविर में CBC, ब्लड शुगर, SGPT, क्रिएटिनिन एवं कोलेस्ट्रॉल समेत कई आवश्यक जांच निःशुल्क की गईं। जांच का जिम्मा लाल पथो लैब, गिरिडीह को सौंपा गया था। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों की जांच करने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए जागरूक किया।

आयोजकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली के बीच समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान में मदद करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित में इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

शिविर को सफल बनाने में श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसमें अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सचिव राकेश मोदी, कोषाध्यक्ष दीपक सोंथालिया, मॉर्निंग स्पोर्ट्स क्लब के कप्तान अंजनी अग्रवाल, उपकप्तान मुकेश जालान, कोषाध्यक्ष पुनीत अग्रवाल, सदस्य अमित तुलस्यान, राहुल तुलस्यान, विनय अग्रवाल, विकास बसईवाला, विकास गोयल तथा श्याम सेवा समिति के सचिव पवन चूड़ीवाला सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजकों ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे लोगों के प्रति आभार जताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top