मरीजों के विश्वास, राहत और अच्छे स्वास्थ्य का केंद्र बनेगा होमियो वर्ल्ड क्लिनिक
यूनियन क्लब मार्केट में होम्यो वर्ल्ड का भव्य उद्घाटन
डीजे न्यूज, धनबाद : लुबी सर्कुलर रोड यूनियन क्लब शॉप नंबर 3 में सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार की देर शाम होमियो वर्ल्ड क्लीनिक का डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम ने फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉक्टर गौतम ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह प्रयास समाज के लिए कल्याणकारी साबित होगा। चिकित्सा पद्धति और मीठी गोलियों का जादू मरीजों को बहुत जल्द स्वस्थ बनाएगा। हमें उम्मीद है कि होमियो वर्ल्ड क्लिनिक सभी मरीजों के लिए विश्वास, राहत और अच्छे स्वास्थ्य का केंद्र बनेगा। वहीं क्लीनिक के संचालक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बेहतर और सुलभ इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्लिनिक की शुरुआत की गयी है। सभी छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज सेवा भावना के साथ यहां किया जायेगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डॉ अभिषेक मुखर्जी, डॉ सुच्चीष्मिता भट्टाचार्य, डॉ विजय वर्मा, राकेश श्रीवास्तव के अलावे सैकड़ो लोग शामिल हुए।
डॉ मानसी शर्मा यहां रोज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सेवा देंगी। यहां हर कंपनी की दवा डिस्काउंट प्राइस में उपलब्ध होगा।