बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर में रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

बलियापुर: बलियापुर व आसपास क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्यौहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। विभिन्न स्कूलों में भी रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों के कलाई में राखी बांधी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
——————————————–
संगठन को सशक्त बनाने पर जोर

बलियापुर: भिखराजपुर गांव में गुरुवार की रात जेएलकेएम समर्थकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।  आमजनों के हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखलाक अंसारी, आशीष महतो, मोहम्मद जहीर, मोहम्मद अमन, रुखसाना खातून, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद साबिर आदि थे।
———————————————

विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित
बलियापुर: आला हजरत एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन रखीतपुर की ओर से शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान क्विज के चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में जरीना परवीन प्रथम, मोहम्मद शमीम अंसारी द्वितीय एवं सोनम खातून तृतीय शामिल हैं। इस अवसर पर मौलाना अली जनाब,मोहर्रम अली, मौलाना तस्लीम रजा, सद्दाम हुसैन, अली हुसैन, मौलाना मुस्तकीम, मोहम्मद हकीमुद्दीन अंसारी, नीमुद्दीन, समीउल अंसारी, जलील अंसारी, इजराइल अंसारी, रमजान अंसारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top