खान और खनिज संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर हमला : मणिशंकर

खान और खनिज संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर हमला : मणिशंकर
खनन बिल के विरोध में कांग्रेस ने गिरिडीह में दिया महाधरना
डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्र सरकार द्वारा पारित नए खनन बिल (MMDR Bill)के विरोध और झारखंड के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को टावर चौक पर महाधरना दिया गया। इस विशाल धरना की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने की।
​धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी मणिशंकर ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 12 अगस्त को लोकसभा और 13 अगस्त को राज्यसभा से महज 5 मिनट के भीतर बिना किसी सार्थक बहस या चर्चा के इस खनन बिल को पारित करा दिया गया। उन्होंने इसे पूरी तरह असंवैधानिक और डॉ. अंबेडकर के संविधान द्वारा दिए गए संघीय ढांचे पर सीधा हमला करार दिया।
​मणिशंकर ने कहा कि यह कानून राज्य सरकार के टैक्स और सेस लगाने के अधिकारों को छीनने की एक बड़ी साजिश है। खनिजों से मिलने वाला राजस्व ही झारखंड की रीढ़ है, जिससे ‘मंइयां सम्मान योजना’ जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश या संसदीय समिति से कराई जाए ताकि पर्दे के पीछे छिपे बड़े चेहरों को बेनकाब किया जा सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह ने भाजपा पर आस्था और धर्म के नाम पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर देशभर से जुटाए गए चंदे में भारी अनियमितता और हेरफेर हुई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित अमित शाह को भगवान श्रीराम के चरणों में अयोध्या जाकर अपना शीश नवाना चाहिए और देश की जनता से क्षमा याचना करनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया स्पष्ट चेतावनी दी कि झारखंड के हितों की रक्षा के लिए यह लड़ाई सड़क से सदन और न्यायालय तक लड़ी जाएगी। सात तारीख को प्रदेश स्तर पर राजभवन का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन किया और कल कृषि कानून वापस कारण तब तक कृषि कानूनों की तरह इस काले खनन बिल को वापस नहीं लिया जाता, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय सिन्हा मंटू, राजेश तुरी, धनंजय सिंह, संतोष राय, निजाम अंसारी, मनोज राय, मोतीलाल शास्त्री, मोहम्मद निजामुद्दीन, मोहम्मद सोहेल, बिलाल अहमद, मोहम्मद अली खान, सरफराज अंसारी, अहमद राजा, जुनेद आलम, मोहम्मद मनीर अंसारी, कपिल देव राय, बिमल राय, साबिर खान, प्रोफेसर मंजूर अंसारी, मोहम्मद नेशाब, दुर्गा शर्मा, रोशिनता हेंब्रम, इतवारी वर्मा, मेराज अख्तर, नागेश्वर मंडल, शाहनवाज आलम, अभिनंदन सिंह, रघुनंदन सिंह, सहदेव तुरी, सुदामा राम, सुंदर मुर्मू, सरफराज अहमद, शाहिद गुल, मोहम्मद आसिफ अली, अल्ताफ तौसीफ, सरताज खान, मोहम्मद अरमान, साहिल अफसर, सदाकत खान सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी रही। आज के कार्यक्रम की सबसे खास बात रही की भारी बारिश में भी कार्यकर्ता धरना स्थल पर डटे रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top