फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर आमटांड़ ने जमाया कब्जा
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): आंबेडकर क्लब पासीटांड के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर आमटांड़ की टीम ने कब्जा जमा लिया। बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने एफसी क्लब सिजुआ को 3-0 से रौंद दिया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को भाजपा के सिनीडी मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव एवं जिला परिषद प्रतिनिधि जितेश रजवार ने सम्मानित किया। मौके पर मुखिया मानिक बाउरी, टिंकू तिवारी, विमल टुडू, जवाहर पासवान, मनोज पासवान, सूरज त्रिगुणायत, मंटू रजवार, परमेश्वर पासवान, आकाश पासवान, बाबू यादव, विक्की कुमार, धोनी कुमार, रिकी सरकार, जय बनर्जी, अमन , विक्रम , प्रिंस , नवीन कुमार , अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।