पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, धनबाद: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजनीति की पाठशाला के बैनर तले कुसुम बिहार में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अवसर पर सुशील मिश्रा ने लोगों के बीच फलदार पौधों का भी वितरण किया गया। आयोजकों ने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए पौधरोपण समय की आवश्यकता है। सभी के सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर रूबी देवी, सुमित्रा देवी ,मंतोष गोप, हीरू कुम्भकार, दिनेश महतो अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हो कर पौधरोपण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top