स्व. बीपी मंडल की जयंती पर सिंगरौली में समारोह आयोजित

स्व. बीपी मंडल की जयंती पर सिंगरौली में समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: बैकवर्ड क्लास ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सिंगरौली के जयंत स्थित कल्याण मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बीपी मंडल की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में सिंगरौली के भाजपा विधायक सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता कोल इंडिया ओबीसी कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने की, जबकि  संचालन महासचिव जय बहादुर सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिंगरौली केंद्रीय कार्यालय में स्वर्गीय बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद खड़िया परियोजना कॉलोनी में संगठन के कार्यालय का उद्घाटन विधायक भाजपा रामनिवास शाह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह, संरक्षक राम मनोहर सिंह, झारखंड के ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बिमल यादव, मीडिया प्रभारी राम नारायण सहित विभिन्न यूनिटों के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
वक्ताओं ने स्वर्गीय बीपी मंडल के सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
वक्ताओ ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश के प्रधानमंत्री ओबीसी कोटे के हैं। हमे पिछड़ा वर्ग से संबोधित नही किया जाए । आज हम बहुसंख्यक समुदाय में आते हैं। सरकार से एसोसिएशन मांग करते हैं कि पिछड़ा वर्ग हटाकर बहुसंख्यक आबादी का दर्जा दिया जाए। वक्ताओ ने कहा कि एसोसिएशन का मिशन है कि ओबीसी को 27% आरक्षण पूरे कोल इंडिया में लागू हो।  कार्यक्रम में सिंगरोली के पूर्व महापौर, जिला अध्यक्ष के अलावा रामधन यादव, अखिलेश कुमार, प्रीतम केवट, जगदीश यादव आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top