पुलिस को चकमा देकर भाजपाइयों ने टावर चौक में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, जमकर नारेबाजी

पुलिस को चकमा देकर भाजपाइयों ने टावर चौक में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला, जमकर नारेबाजी

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपाइयों ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक दिया. जानकारी के अनुसार पूरी पुलिस की टीम गिरिडीह स्टेडियम के पास मौजूद थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने में लगी थी. इसी दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर टावर चौक पहुंच गए. वहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार्यकर्ता पुतला फूंककर निकल चुके थे. इससे पहले झंडा मैदान में पुतला दहन करने जा रहे दर्जनों भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top