श्रम विभाग में निबंधित मजदूर की पत्नी को मिला मृत्यु सहायता राशि 

Advertisements

श्रम विभाग में निबंधित मजदूर की पत्नी को मिला मृत्यु सहायता राशि 

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : श्रम विभाग में  निबंधित मजदूर सिंदवारटांड निवासी स्व. नकुल शर्मा के आश्रित को दो लाख रुपये की मृत्यु सहायता राशि दी ग ई है। रविवार को सांसद ढुलू महतो ने स्व. नकुल की पत्नी चमेली देवी को चेक सौंपा। यह सहायता राशि श्रम विभाग की योजना के अंतर्गत दी गई, जिसका उद्देश्य श्रमिकों के परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है। सांसद ढुलू  ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर श्रमिक मित्र लक्ष्मण कुमार शर्मा, नागेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, जगदीश साहु, श्याम शंकर, रोहन महतो, अरविंद दुबे, रमेश महतो आदि उपस्थित थे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top