सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिनीडीह मंडल के भाजपाइयों ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव के अगुवाई में निकली यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए मलकेरा, लकड़का के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। वंदे मातरम के उदघोष के साथ देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश देता है।
मौके पर जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, पार्टी के वरीय नेता राकेश त्रिगुनाइत, टिंकू तिवारी, मुखिया अंजना देवी, पूर्व मुखिया लीला देवी, कंचन चौरसिया, विजय रजक, नागेश्वर पासवान, कल्याण घोष, गौरचंद बाउरी, कंचन चौरसिया, राकेश सिंह, वशिष्ठ चौहान, उत्तम गयाली, मुखिया प्रतिनिधि मानिक बाउरी, सदानंद पासी, सचिता देवी , वीरू महतो, बंटी बाउरी, रिंटू रजक, पंकज यादव, विजय रजक, मंटू कुमार, सुधाकर रजवार, मनोज महतो, विजय कुमार, विद्युत हज़ारी, सुकांतो भट्टाचार्य, अमित सिंह, अविनाश चौहान, जॉय बनर्जी, विजय राम, नारायण दास, जवाहर पासवान, मनोज पासवान, दीपक चौहान, अजीत रजवार, राजेश रजक आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top