सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा, इलाके का किया भ्रमण

सीआरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा, इलाके का किया भ्रमण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंटा की ओर से गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। बाइक रैली के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए प्रधानखंटा, मोहनपुर होते हुए बलियापुर बाजार पहुंचे और विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया।  तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल हुए। बलियापुर के लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया तिरंगा। यात्रा में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, डिप्टी कमांडेंट अमित कुमार झा, सूबेदार एमएम उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top