समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निदान पर जोर

समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निदान पर जोर

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): सिजुआ कोलियरी परिसर में बुधवार को राकोमयू के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में टाटा कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कदम उठाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर कर्मियों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। साथ ही औद्योगिक हित को ध्यान में रखकर काम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, रिजनल सचिव संतोष महतो, रिजनल कोषाध्यक्ष अशोक राय, नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष किशन महतो, सचिव लव कुश शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पासी, उपाध्यक्ष मनी यादव व संजय कुमार महतो, सहायक सचिव विष्णुदत्त पांडेय, पंचम सिंह, अजय राय, अनवर हुसैन, रोहित विश्वकर्मा आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top