हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए किया प्रेरित
डीजे न्यूज, धनबाद: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बुधवार को कोयला भवन मुख्यालय में ‘सेल्फी विद हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति के प्रतिनिधि तथा बीसीसीएल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीएमडी ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं, उपस्थित प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई और राष्ट्र के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया।