निदेशक (मानव संसाधन) के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित
दूरदर्शी नेतृत्व, कर्मचारी-केंद्रित दृष्टिकोण को किया याद
डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्ति से पूर्व उनके सम्मान में वेलफेयर बोर्ड एवं महिला कल्याण समिति की ओर से बुधवार को कोयला भवन मुख्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्यालय के महाप्रबंधक/विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुरली कृष्ण रमैया के दूरदर्शी नेतृत्व, कर्मचारी-केंद्रित दृष्टिकोण तथा संगठन में समावेशी, सुरक्षित एवं सशक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने में उनके योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व एवं योगदान की सराहना की तथा कार्मिकों के कल्याण और संगठन के विकास में उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।