आपका लाइसेंस, आपके द्वार : टुंडी प्रखंड मुख्यालय में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 130 में से 100 से कम हुए सफल

आपका लाइसेंस, आपके द्वार : टुंडी प्रखंड मुख्यालय में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 130 में से 100 से कम हुए सफल

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : झारखण्ड सरकार द्वारा चलाया जा रहा आपका लाइसेंस, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को टुंडी प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का

शुभारम्भ टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय* ने किया।

परिवहन विभाग के कर्मियों ने मुख्य द्वार पर ही पहले से ऑन लाइन पंजीकरण कर स्लॉट बुक किये अभियर्थियों का मूल कागजात की रंगीन छायाप्रति एवं पंजीकरण संख्या लेकर नाम बुला-बुलाकर फोटो एवं यातायात नियम सम्बन्धी दस प्रश्नों में पांच सही उत्तर देने वाले को लर्निंग लाइसेंस दिया गया।

आज परिवहन विभाग द्वारा सिर्फ एक सौ तीस लोगों का ही स्लॉट बुकिंग किया गया। जिसमें लगभग एक सौ से कम ही लोग टेस्ट में सफल हो पाए। कई अभियार्थी *दिन भर स्लॉट बुकिंग नहीं होने से परेशान रहे।

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश कुमार बर्नवाल की देखरेख में किया गया। उन्होंने कुछ को सांकेतिक तौर पर अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस वितरण किए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top