बलियापुर की खबरें:-
स्वास्थ्य केंद्र और थाना की गतिविधियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे
डीजे न्यूज, बलियापुर: पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में बुधवार को कक्षा प्रथम एवं पंचम के बच्चों के बीच बस्ता रहित (बैगलेस डे) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बलियापुर थाना का भ्रमण कराया गया। बच्चों को अस्पताल एवं थाना की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में विभिन्न जानकारियां दी गई । इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के बीच म्यूजिकल चेयर, रेस एवं नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक कृष्ण प्रसाद, शिक्षिका विनीता कुमारी, कुमारी ममता समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
——————————————–
लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान
बलियापुर: छाताकुल्ही एवं मलिकडीह गांव में दो दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिसके कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। ग्रामीणों के अनुसार हाल यह है कि बल्ब से प्रकाश तो गायब है ही, लोगों का मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहा है। मंगलवार की रात लोगों को अंधेरे में गुजारना पड़ा। इस संबंध में पूछे जाने पर मुकुंदा विद्युत पावर सबस्टेशन के सहायक अभियंता सुजीत कुमार ने इसे अविलंब दुरुस्त कराने की बातें कहीं।