गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 09 अगस्त को चुनाव

 

गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 09 अगस्त को चुनाव

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ कोलियरी शाखा में 09 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन चुनाव के निमित्त रविवार को नामांकन, स्क्रूटनी, नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। संघ द्वारा मनोनीत चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोलियरी के कैंटीन में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव पद के लिए विभिन्न प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। स्क्रूटनी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। 41 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं।

अध्यक्ष के एक पद के लिए किशन महतो, गौतम प्रसाद महतो, प्रकाश कुमार सिंह, अनुप कुमार महतो तथा प्रियव्रत माजि चुनावी मैदान में हैं।
सचिव के एक पद के लिए शशिकांत कुमार, अनवर हुसैन,  लव कुश शुक्ल, ओम प्रकाश पांडेय एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं।

कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए राजेंद्र पासी, स्वपन कुमार सिंह, जय नारायण सिंह, मुर्शीद आलम हैं।
सहायक सचिव के तीन पद के लिए विष्णु दत्त पांडेय, मो. मुसलिम, राम आंचल सिंह, उपेंद्र प्रसाद, प्रकाश मंडल, दुलाल कुमार परमानिक, रतिलाल महतो, अशोक कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, दिनेश कुमार महतो, श्रीराम भुइयां, देवेंद्र कुमार महतो हैं।
उपाध्यक्ष के चार पद के लिए रजत कुमार पासवान, मुन्ना तुरी, मनी यादव, संजय कुमार महतो, एजाज अहमद, धनंजय कुमार गौंड़, समीर आलम, देवेंद्र कुमार यादव, राजू कुमार, उपेंद्र कुमार, भागीरथ गोप, कन्हैया सिंह, दिग्विजय राय, मुकेश कुमार सिंह, महेश कुमार, जगरनाथ महतो चुनावी मैदान में हैं।
चुनाव पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह तथा शिव नंदन चौहान
हैं।

सिजुआ शाखा में कुल 469 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। टाटा कोलियरी में राकोमयू ही एकमात्र मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top