घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच हो: ईसीआरकेयू

घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच हो: ईसीआरकेयू

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन ने स्वर्गीय बी.चंपैया, सीएलआई, धनबाद के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यूनियन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की है।

यूनियन के अपर महामंत्री एवं ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) की वर्किंग कमेटी के सदस्य मोहम्मद ज़्याउद्दीन ने कहा कि दिवंगत कर्मचारी की पत्नी द्वारा रेल प्रशासन के विरुद्ध लगाए गए आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ लेते हुए उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी यूनियन के महामंत्री एस. एन. पी. श्रीवास्तव को उपलब्ध कराई है।

महामंत्री ने रेल प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है, ताकि सत्य तथ्यों के आधार पर न्याय सुनिश्चित हो सके। साथ ही AIRF के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा को भी पूरे मामले से अवगत कराते हुए इसकी गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही साथ यूनियन के महामंत्री श्रीवास्तव ने रेल प्रशासन से यह मांग की है की इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो इसलिए रेल कर्मचारी तनाव मुक्त और भय मुक्त होकर किस तरह ड्यूटी करें यह भी रेल प्रशासन को  ध्यान देने की जरूरत है।

यूनियन परिवार ने कहा कि वह इस दुखद घटना से अत्यंत मर्माहत है तथा शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। परिवार को जिस प्रकार की भी सहायता की आवश्यकता होगी, यूनियन हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस दुखद घटना पर यूनियन के वरिष्ठ नेता ओ.पी.शर्मा,नेताजी सुभाष,नीलकमल खवास,बी.बी.सिह,जे. के.साव,आर के सिंह,पी.के. सिंह,रूपेश कुमार सहित यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top