अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का पूरे देश में किया जाएगा विस्तार : बसंत मित्तल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का पूरे देश में किया जाएगा विस्तार : बसंत मित्तल

गोविंदपुर पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का नंदलाल अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत

डीजे न्यूज, गोविंदपुर, धनबाद : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने शुक्रवार को गोविंदपुर में कहा है कि पूरे देश में संगठन का विस्तार किया जाएगा और संगठन को सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही सदस्यता वृद्धि के लिए देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। पहली बार गोविंदपुर पहुंचने पर अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल एवं महासचिव संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोविंदपुर में बैठक की और संगठन के पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 और 22 जुलाई को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में नई टीम को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प दिलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया भी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top