नशामुक्त समाज के निर्माण की ली शपथ 

नशामुक्त समाज के निर्माण की ली शपथ 

 

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद):  अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मेरा भारत धनबाद एवं तरुण संघ टुंडी के तत्वावधान टुंडी में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई ।  सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की शपथ ली।

संघ के अध्यक्ष नव कुमार दत्ता ने नशा की क्रिया मन से ही उत्पन्न होती है । मन पर कैसे विजय पाएं ,संयम कैसे रखे, पर चर्चा की। 

सफल बनाने में तरुण संघ के सदस्य तनुश्री दत्ता, संध्या दी एवं मुखिया रेखा देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top