नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन रहता है संतुलित

नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन रहता है संतुलित

डीजे न्यूज, धनबाद: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को दुहाटांड़ पतराकूल्ही मैदान में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
सदानंद योग आश्रम के संजीव चौहान एवं डॉ. रविंद्र विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम सूर्य नमस्कार तथा ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने लोगों से तनावमुक्त और निरोग जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।
बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य बाबू भट्टाचार्य, चार्टर्ड अकाउंटेंट शशि भूषण दुबे, शिवकुमार चक्रवर्ती, अविनाश कुमार, हाजी आईटी के विनय कुमार भंडारी, राजेश चक्रवर्ती, काजल कुमार दे, श्रवण कुमार साहू एवं रोनित चक्रवर्ती का आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top