ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Advertisements

ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

डीजे न्यूज, गिरिडीह : धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक कर्मवीर पांडेय के निर्देशन में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक राजेंद्र लाल बरनवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का प्रेरक संदेश है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला बनता है, तनाव कम होता है और जीवनशैली बेहतर होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमलिका घोष चौधुरी ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, आंतरिक संतुलन बनाए रखना तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि योग से मानसिक शांति प्राप्त होती है और आत्मबल मजबूत होता है, इसलिए सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top