भाजपाइयों ने हनुमान नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

Advertisements

भाजपाइयों ने हनुमान नगर में चलाया स्वच्छता अभियान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिनीडीह मंडल भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार को बिलबेरा के हनुमान नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान हनुमान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र सहित चबूतरा व शेड की  साफ सफाई की गई।
मौके पर मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तम गयाली, महामंत्री हरेन्दर गिरी, महामंत्री मुन्ना चौहान, उपाध्यक्ष बंटी बाउरी, मंत्री शैलेंद्र यादव, राजेश रजवार, अमन बरनवाल, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top