गोविंदपुर में किसी मंदिर के आगे से नहीं गुजरेगा मुहर्रम का अखाड़ा 

Advertisements

गोविंदपुर में किसी मंदिर के आगे से नहीं गुजरेगा मुहर्रम का अखाड़ा 

शांति समिति की बैठक में मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर में मुहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। परंपरा का पालन करते हुए कोई भी मुहर्रम अखाड़ा किसी मंदिर के आगे से नहीं गुजरेगा। इस दौरान डीजे नहीं बजेगी। सभी अखाड़ा अपने-अपने दायरे में ही झंडा गाड़ेंगे। गोविंदपुर थाना में सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। बीडीओ जहीर आलम ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। डीएसपी कुमार विनोद ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार डीजे नहीं बजेगी। एलिवेटेड रोड निर्माण का काम हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाना है। बैठक में पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, बलराम साव, मोबिन अंसारी, वीरेंद्र रजक, मोइन अंसारी, जग्गू साव, अमजद अंसारी, रिजवान अंसारी, गोविंद राय, हसीमुद्दीन अंसारी, मुनीरूद्दीन अंसारी, युसूफ शेख, राहत हुसैन, माथुर अंसारी , युसूफ अंसारी, शमीम अंसारी, गोविंद राय, शकील अख्तर, शहाबुद्दीन अंसारी, मुबारक, बेलाल अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, मकबूल अंसारी, सारथी मंडल, शंभू अंसारी, नईमुद्दीन अंसारी, संतोष सिंह, प्रमोद मिश्रा, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top