तिसरी के दंपति कोलकाता में कर रहे समाज सेवा
राहगीरों को करीब एक माह से पीला रहे शरबत, स्थानीय लोग कर रहे सराहना
डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : कड़ाके की गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच गिरिडीह जिला के तिसरी के एक युवक व समाज सेवी ओमप्रकाश यादव और उनकी पत्नी जया श्रीदेवी दोनों प्राणी कोलकाता में समाज सेवा की मिशाल पेश कर रहे हैं। बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप से राहत दिलाने के लिए ओमप्रकाश यादव व इनकी पत्नी जया श्रीदेवी कोलकाता के आरएम रोड आशु बाबू बाजार के पास टेंट लगाकर अपने सहयोगियों के साथ पिछले 15 मई से लगातार राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों तथा बस के सवारियों को निशुल्क तौर पर शरबत पिलाकर मानवता का मिशाल पेश कर रहे हैं। तिसरी के युवक ओमप्रकाश यादव और इनकी पत्नी जया श्रीदेवी द्वारा चलाए जा रहे इस सेवा कार्य की न सिर्फ कोलकाता के लोग बल्कि तिसरी के लोग भी इस परिवार का जमकर सराहना कर रहे हैं। ओमप्रकाश यादव व इनकी पत्नी जया श्रीदेवी द्वारा गर्मी से परेशान लोगों को जब ठंडा शरबत मिल रहा है, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल न केवल गर्मी से राहत देती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। समाज सेवी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने की नीयत से उसने यह अभियान शुरू किया है। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शरबत पीकर गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। बहरहाल, इतना ही नहीं बल्कि ओमप्रकाश यादव और इनकी पत्नी जया श्रीदेवी द्वारा सालों भर समाज सेवा का कार्य किया जाता है। कुछ माह पहले ही दोनों ने तिसरी के कई गांवों की जरूरतमंद महिलाओं के बीच में सैकड़ों साड़ियों का वितरण किया है।