विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता प्रचार वाहन को किया रवाना

Advertisements

विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता प्रचार वाहन को किया रवाना

डीजे न्यूज, धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जागरुकता प्रचार वाहन को रवाना किया गया। समाहरणालय परिसर से दो जागरूकता प्रचार वाहन को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा ने हरी झंडी दिखाई।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा मतदाता सूची को अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है। सभी पात्र मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों तथा शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, विशेष कैंपों की तिथियों तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित जानकारी आमजनों तक पहुंचाएगा। वाहन के माध्यम से लोगों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी के महत्व के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top