बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): आशा किरण युवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को बेलगड़िया टीओपी परिसर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल श्रम रोकथाम हेतु लोगों को शपथ दिलाई गई । बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके अधिकार को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मौके पर सीमा देवी, मीनाक्षी सिंह, सुचेता, अर्पणा, पोषण सखियां आदि  थे।
————————————

मानदेय भुगतान कराने को सीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

बलियापुर: सोनोत संथाल समाज का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीओ मुरारी नायक से मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल ने मानकी मुंडा, मांझी हड़ाम,नामकी आदि के लिए सरकार की ओर से मानदेय भुगतान जल्द कराने, पांडेयडीह गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल मंडल में पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, राजेन्द्र किस्कू, नुनुलाल हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू, नरेश हेंब्रम, रमेश मरांडी, सुभाष चन्द्र मुर्मू आदि थे।
——————————————

बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को विधायक से की फरियाद

बलियापुर: कर्माटांड़ से हुचूकटांड़ टोला तक जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। इस सड़क के निर्माण की फरियाद लेकर शुक्रवार को हुचूकटांड़ के ग्रामीण सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के बड़ादहा स्थित आवास पर उनसे मिले। ग्रामीणों ने उक्त बदहाल पथ की ओर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पथ का निर्माण यथाशीघ्र कराने की मांग किया है। लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में कीचड़ एवं दलदल  हो जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।  विधायक ने उक्त सड़क का निर्माण जल्द करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर बबलू रवानी, सुरज रवानी, राजाराम रवानी, नीलम देवी, बेबी देवी, चारु देवी, शांति देवी, समेत काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।
——————————————-
किसान गोष्ठी में खरीफ फसलों की दी जानकारी

बलियापुर: कुसमाटांड़ पंचायत भवन में शुक्रवार को खेती बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने धान, मक्का, अरहर आदि खरीफ फसलों पर प्रकाश डाला। मौके पर बीटीएम देवेंद्र कुमार , मुखिया अंजना महतो के पति सुनील महतो, गोपाल महतो, वार्ड सदस्य सुभाष महतो, शंभू महतो, सुरेश महतो, नरेश महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top