शहीद विभूति महतो की स्मृति में सेमिनार का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाकपा माले के तत्वावधान में शहीद विभूति महतो की स्मृति में शुक्रवार को बलियापुर स्थित सरिया बैंक्वेट हॉल में सेमिनार का आयोजन किया। सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की तिखी आलोचना करते हुए कहा कि अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी नेताओं को टारगेट कर उन्हें परेशान कर रही है। छात्र, नौजवानों, किसान, मजदूर एवं महिलाओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर उन्हें परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने संगठित होने का आह्वान युवाओं से किया।
सेमिनार में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी मंच-मोर्चा को मजबूत बनाने, स्व एके राय की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने, अघोषित बिजली कटौती के विरुद्ध आंदोलन चलाने आदि निर्णय लिया गया। वक्ताओं में सकुर खान , मेंघु महतो, कालीचरण महतो, सीमा देवी, रतन महतो, बबलु बाउरी, राजेश रविदास, राकेश रवानी, संतोष रवानी, धुव्र महतो आदि थे।वकार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश महतो ने की जबकि संचालन देवाशीष पांडे कर रहे थे।