झामुमो और बीसीकेयू ने शहीद रसिक को किया याद

Advertisements

झामुमो और बीसीकेयू ने शहीद रसिक को किया याद

डीजे न्यूज, धनबाद: झामुमो और बीसीकेयू के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को शहीद रसिक हांसदा के 47 वें शहादत दिवस पर गोधर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
टुंडी विधायक मथुरा प्रo महतो सहित अन्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि राज्य के विकास में केंद्र सरकार उदासीन रवैया अपनाएं हुए है। केंद्र सरकार के पास राज्य सरकार का 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपया राजस्व का बकाया है। पैसे के अभाव में राज्य की दर्जनों विकास योजनाएं रुकी हुई है। अगर केंद्र सरकार राज्य सरकार को बकाया राजस्व का भुगतान कर देती है तो राज्य का विकास काफी तेजी के साथ होगा।
उन्होंने कहा कि शहीद रसिक हांसदा मजदूर किसानों और विस्थापितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए अपनी शहादत दी। राज्य सरकार झारखंड आंदोलन के दौरान शहीदों के परिवारों के विकास और सम्मान के लिए लगातार काम कर रहीं है। शहीद परिवारों का लगभग 60 हजार आवेदन सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं होने से राज्य सरकार के पास पड़ा हुआ है।
बीसीकेयू संयुक्त महामंत्री हरिप्रसाद पप्पू ने कहा की झारखंड आंदोलन के दौरान शहीद हुए शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने हक और अधिकार के लिए एकजूट होकर  लड़ने की अपील की।
कार्यक्रम में शहीद रसिक हांसदा की पुत्र वधु सुलोचना देवी, पुत्र अभिराम हांसदा,महादेव हांसदा और परिवार की महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इस मौके पर झामुमो बीसीकेयू के समर्थकों ने गोधर शहीद मैदान से जुलूस निकाला। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल महतों ने किया। कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन,नीलम मिश्रा, भूषण महतों,विवेक कुमार,एनo एलo महतों,एएम पाल,महादेव हांसदा,अजय रवानी,संतोष रवानी,धर्म बाउरी, मदन महतों,मन्नू आलम,विजय पासवान,उमाशंकर चौहान कुलवंत सिंह,अखिलेश महतों,नरेश महतों,शकर रवानी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top