भारद्वाज इलेवन को हरा कृष्णालाल ठाकुर इलेवन ने जीता मैच 

Advertisements

भारद्वाज इलेवन को हरा कृष्णालाल ठाकुर इलेवन ने जीता मैच 

गिरिडीह में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, सात टीमों के बीच मुकाबला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मंगरोडीह में स्व. काशी सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट सीजन-1 का भव्य आगाज गुरूवार को हुआ। मुख्य अतिथि वरीय संवेदक उमेश सिंह ने टूर्नामेंट का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, आनंद भारद्वाज, साठू ठाकुर, मुखिया आशा देवी भी मौजूद थे।

टूर्नामेंट को लेकर आयोजक जागेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह और निशांत कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 7 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के बाद पहला मैच भारद्वाज इलेवन बनाम कृष्णालाल ठाकुर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारद्वाज स्टील इलेवन की टीम मात्र 39 रन पर सिमट गई। कृष्णालाल ठाकुर इलेवन ने 5.2 ओवर में 4 विकेट खोकर शानदार जीत हासिल की। मौके पर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा, खेल से अनुशासन और भाईचारा बढ़ता है। इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभा सामने आती है। कहा कि अब क्रिकेट में भी युवा करियर बना रहे है। काशी सिंह की याद में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को नई दिशा देगा। आयोजक निशांत कुमार ने कहा कि खेल को आगे बढ़ाना हमारा मकसद है। मंगरोडीह की प्रतिभाओं को मंच देना चाहते हैं। आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे। उद्घाटन के मौके पर उज्वल कुमार, कर्मवीर पांडेय, बिप्लव कुमार, गौतम देव, चंदन कुमार राय, साकेत सिंह, करण शर्मा, गोपाल सिंह और प्रमोद शर्मा भी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top