जाहिर थान व सरना स्थल के लिए पूजन सामग्री वितरित
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से जाहिर स्थान एवं सरना स्थल के लिए पूजन सामग्री का वितरण किया गया। विधायक चंद्रदेव महतो, अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने लोगों को पूजन सामग्रियां प्रदान किया। इस संबंध में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि बालिचिरका, कुसमाटांड़, आमझर एवं रंगामाटी गांव के मांझी हड़ाम को पूजन सामग्री के रूप में डेक, ढक्कन, थाली, लोटा, चावल, सिंदूर, अगरबत्ती आदि सामग्री दिया गया है। मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार झारखंडी भाषा, परंपराएं एवं संस्कृति को समृद्ध एवं इसकी रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर संबंधित गांव के मांझी हड़ाम नंदलाल टुडू , सुरेश बास्की, लगेन माझी एवं चांद बास्की समेत काफी संख्या में लोग थे।