मनियाडीह के करमाटांड़ जंगल में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
चरक के दिवाना मोड़ का रहने वाला था बजरंगी सिंह
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : मनियाडीह थाना अंतर्गत करमाटांड़ जंगल में दिवाना मोड़ चरक निवासी बजरंगी सिंह नामक 25 वर्षीय युवक का शव गुरुवार की सुबह एक पेड़ से लटकता मिला। मृत युवक राजकुमार सिंह का पुत्र था। बजरंगी सिंह बुधवार दोपहर अपने घर से निकला था। रात को जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। बाद में लोगों ने उसका शव जंगल में एक पेड़ पर लटकते देखा। घर वालों ने इसकी सूचना तुरंत मनियाडीह थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर मृतक के घर ले गई। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया।
बजरंगी सिंह प्रवासी मजदूर था। कुछ दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था। उसकी तबीयत खराब थी। देवघर एम्स में उसका इलाज भी चल रहा था। बजरंगी की मौत को फिलहाल आत्महत्या मानकर पुलिस चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।