कतरास-बाघमारा की खबरें:-

Advertisements

कतरास-बाघमारा की खबरें:-

ग्रामीणों ने किया परिवहन ठप

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीएल की वादाखिलाफी के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी का  ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी सभी नियमों को ताक पर रख उत्खनन कार्य कर रही है। इस परियोजना से प्रभावित विस्थापितों को हटाया जा रहा है। कुछ दिन पहले बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया था कि दो दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा, लेकिन परिणाम सामने नहीं आया। ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ रही हैं और जमीन धंस रही है। मांगें नहीं मानने तक कंपनी का काम बंद रहेगा। समाचार लिखे जाने तक ट्रांसपोर्टिंग बाधित है।
——————————————–
बूथ कमेटी गठन पर दिया जोर

कतरास: संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को डुमरा गेस्ट हाउस में बाघमारा विधानसभा कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो ने की। बैठक में संगठन सृजन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बूथ स्तर तक कमेटी गठन और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के अभियान पर जोर दिया गया। साथ ही एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं से राय ली गई और आगामी रणनीति तय की गई। प्रदेश महासचिव सह ग्रामीण क्षेत्र प्रभारी राकेश किरण महतो ने बूथ मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा की राज्य में एसआईआर चल रहा है। इसमें निगरानी करने की जरूरत है ताकि एक भी मतदाता छूटे नहीं। बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची बनानी है। एक भी मतदाता अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए हर बूथ पर काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बनाकर एसआईआर पर निगरानी रखे। पूर्व मंत्री सह प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने भी संबोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्रदेश सचिव मनोज यादव, बाघमारा विधानसभा प्रभारी आवदेश नारायण प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष लगन देव यादव, सत्येंद्र पांडेय, इंदल यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि राजेश राम, उपाध्यक्ष राहुल महतो, मंडल अध्यक्ष दयाल महतो, पिंटू पांडेय, चक्रधारी महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top