ओबीसी एसोसिएशन ने सीएचडी अस्पताल का किया निरीक्षण अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

Advertisements

ओबीसी एसोसिएशन ने सीएचडी अस्पताल का किया निरीक्षण

अव्यवस्था देख जताई नाराजगी

डीजे न्यूज, धनबाद: बैकवर्ड क्लास कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल की ओर से प्रथम वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से पूर्व कोल इंडिया के केंद्रीय महासचिव जय बहादुर सिंह यादव और एनसीएल प्रभारी राम मनोहर यादव ने सीएचडी अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अस्पताल में मिली कई खामियां
दोनों नेताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर मेडिकल सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद ओपीडी, कैंटीन, ऑक्सीजन प्लांट, रजिस्ट्रेशन काउंटर, वार्ड में लगे एसी और आउटसोर्सिंग मजदूरों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया।

रजिस्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल
जय बहादुर सिंह यादव ने कहा कि अस्पताल में ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मशीन लाकर रखी गई है, लेकिन ऑपरेटर के अभाव में उसमें जंग लग रहा है। वर्तमान में जहां रजिस्ट्रेशन हो रहा है वहां कोई सुविधा नहीं है। पंखे तक नहीं लगे हैं। रजिस्ट्रेशन रूम के एयरकंडीशनर का लेआउट भी गलत है, उसकी हवा लाइन में लगे लोगों तक नहीं पहुंच रही।

कैंटीन में कोयले के चूल्हे पर बन रहा खाना
उन्होंने बताया कि कैंटीन में गैस सिलेंडर की जगह कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। मरीजों को प्रदूषित वातावरण में खाना परोसा जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है। आजदी के बाद भी मरीज खुद खाने का वर्तन धो रहे हैं। किसी भी वार्ड में अग्निशमन यंत्र नही दिखा है जबकि जिला उपायुक्त कार्यालय से आदेश जारी किया गया है

असंगठित मजदूरों को इलाज कार्ड नहीं
अस्पताल परिसर में झाड़-झंखाड़ लगा हुआ है। अस्पताल में काम करने वाले असंगठित मजदूर वर्ग के लोगों को इलाज के लिए कार्ड की सुविधा नहीं मिली है। उनका इलाज सिर्फ आईडी कार्ड के भरोसे चल रहा है।

ओबीसी एकता पर जोर
नेताओं ने कहा कि धनबाद में ओबीसी लोगों की एकता और कर्मचारियों के कल्याण के लिए यह दौरा किया जा रहा है। वार्षिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया और बीसीसीएल कोयला भवन कमेटी का विस्तार के लिए एक एक  कर्मचारियों से मंतब लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top