बिहार जैसा झारखंड में भी सीओ पर हो कार्रवाई : ब्रजेंद्र सिंह

Advertisements

बिहार जैसा झारखंड में भी सीओ पर हो कार्रवाई : ब्रजेंद्र सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: एआईसीसी के सदस्य और
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, अनियमितता और लापरवाही स्थापित हो गया है।  इस पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। अधिकारियों द्वारा पैसा के लिए फाइल लटकाना, भटकाना और तरह तरह के बहाना बनाकर जनता के काम नहीं करने में महारत हासिल है। वैसे अधिकारी को चिह्नित कर अविलंब निलम्बित कर बर्खास्त तक की कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ अंचल अधिकारि तो इतने ढीठ है कि उन्हें डर नाम की कोई चीज नहीं है। यहाँ तक कि जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बावजूद भी अनसुना कर देते हैं। अधिकतर अंचल अधिकारी तो समय से बैठते ही नहीं हैं। ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में हाल ही में सैकड़ों अंचल  अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बिहार की तरह ही झारखंड में भी वैसे अंचल अधिकारियों के खिलाफ करवाई की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top