केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश रैली

Advertisements

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश रैली

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस की ओर से आईएसएम गेट से रणधीर वर्मा चौक सोमवार को आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।  रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित सभा में पार्टी के सह प्रभारी प्रीति मांझी ने कहा कि 2 वर्षों में दो बार पेयर लीक होना गंभीर विषय है। एनटीए के चेयरमैन पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मामले की सीबीआई जांच हो।
महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव कहा  कि देश एक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रही है।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला अत्यंत गंभीर विषय है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधीन परीक्षाओं में स्वायत्त संस्था का निष्पक्ष पारदर्शी और उच्च कोटि का प्रमाण देना इनकी जिम्मेदारी है ।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने मांग किया है कि एनटीए स्वायत संस्था को बंद किया जाय और इनके चेयरमैन सहित पूरी टीम को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाय।  एवं पेपर लीक के सिंडिकेट गिरोह पर सख्त कार्रवाई की जाय।
मौके पर नवनीत नीरज, योगेंद्र सिंह यादव,
राजेश्वर सिंह यादव, नवीन सिंह, पप्पू पासवान,
अनवर अंसारी, गुलाम मुस्तफा, टिंकू अंसारी,
नूर मोहम्मद, तसीर, सबरेश खान, तवरेज अंसारी, जावेद हकीम, रविंद्र वर्मा, लक्ष्मण तिवारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top