बिरसा मुंडा जैविक उद्यान कर्मचारी संघ का सम्मेलन सम्पन्न शंकर महतो बने अध्यक्ष मणी मुंडा महामंत्री

Advertisements

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान कर्मचारी संघ का सम्मेलन सम्पन्न

शंकर महतो बने अध्यक्ष मणी मुंडा महामंत्री

डीजे न्यूज, रांची: बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) रांची में सोमवार को बिरसा मुंडा जैविक उद्यान कर्मचारी संघ का द्वितीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, स्थायीकरण, ईएसआई सुविधा, कार्यस्थल की समस्याओं तथा संगठन को मजबूत करने के सवालों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कॉ. प्रकाश विप्लव तथा रांची जिला सचिव कॉ. प्रतीक मिश्र पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे श्रम संहिता (लेबर कोड) मजदूरों के अधिकारों पर हमला हैं और इससे रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा और कमजोर होगी। उन्होंने बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के कर्मचारियों की ईएसआई सुविधा सुनिश्चित करने, वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के स्थायीकरण तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए संगठित संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें कॉ. शंकर महतो अध्यक्ष तथा मणी मुंडा महामंत्री निर्वाचित हुए। नव-निर्वाचित नेतृत्व ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

सम्मेलन का समापन मजदूर एकता और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top