कतरासगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य प्रगति पर 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पूर्ण, दिव्यांग अनुकूल रैंप का निर्माण जारी

Advertisements

कतरासगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार का कार्य प्रगति पर

12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पूर्ण, दिव्यांग अनुकूल रैंप का निर्माण जारी

डीजे न्यूज,कतरास धनबाद): धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत कतरासगढ़ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना के विकास कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में धनबाद मंडल का पहला 12 मीटर चौड़े नवनिर्मित फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कतरासगढ़ स्टेशन पर किया गया है। यह फुट ओवरब्रिज यात्रियों को विभिन्न प्लेटफार्मों के बीच सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा तथा ट्रैक पार करने की प्रवृत्ति को कम कर रेल सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाएगा।  इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर दिव्यांग-अनुकूल रैंप का भी निर्माण किया जा रहा है। रैंप के निर्माण से स्टेशन परिसर में सभी यात्रियों की पहुंच सुगम होगी।
रेल प्रशासन द्वारा इन विकास कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत कतरासगढ़ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सहज एवं आधुनिक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top