प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की उपायुक्त से मुलाकात
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिले के भ्रमण के दौरान देहरादून में प्रशिक्षणरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 2025 बैच के सात प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से मुलाकात की।
इससे पूर्व उन्होंने बाबूडीह स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। तत्पश्चात सदर अस्पताल के पैट्रियोटिक वार्ड, गोविंदपुर के गोटोप्पा में एफपीओ, गोविंदपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कृषक पाठशाला का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान वे उसकी विविध गतिविधियों से रूबरू हुए।
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि सभी प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारी भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत धनबाद दौरे पर है। इनको अलग-अलग राज्यों में गुड गवर्नेंस की पहलों से परिचित कराया जाता है। जो उनमें युवा सिविल सेवक के लिए कौशल विकसित करेगा। साथ ही उनको कॉमर्स और इंडस्ट्री, रिसोर्स तथा फाइनेंस और इकोनॉमी के सेक्टर का अनुभव देगा।
मौके पर जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा तथा डीएमएफटी पीएमयू टीम के सदस्य मौजूद थे।