हुसैनाबाद के दुर्गम गांव के चार छात्रों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति में चयन

Advertisements

हुसैनाबाद के दुर्गम गांव के चार छात्रों ने लहराया परचम, राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति में चयन

एकडरी स्कूल का कमाल, समर वेकेशन में भी छात्रों के सम्मान में जुटा गांव

डीजे न्यूज, हुसैनाबाद(पलामू) : पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, एकडरी ने एक बार फिर अपनी गौरवशाली परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों-सानिया, सोनी, मनोज और गौतम—का चयन राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। इस उपलब्धि की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद समर वेकेशन के बावजूद विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

मुखिया नरेश पासवान ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता के लिए विद्यालय का शहर में होना नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति मायने रखती है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्मल कुमार के 26 वर्षों के योगदान की सराहना की। प्रधानाध्यापक ने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग को दिया।

इस उपलब्धि पर अजाप्टा पलामू के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री राजीव रंजन पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, राम स्वरुप राम, नंद किशोर राम, संयुक्त सचिव विनय मांझी, नागेंद्र प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मद जुबैर अंसारी, मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद पासवान, बिहारी रजक, सुनील पासवान, महेंद्र बैठा, डीएन सिंह और महेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों शिक्षकों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top