खाई में गिरी डोजर, आपरेटर की दर्दनाक मौत बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र का मामला, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव का था मृतक

Advertisements

खाई में गिरी डोजर, आपरेटर की दर्दनाक मौत

बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र का मामला, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंगिया गांव का था मृतक

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल के ब्लॉक टू क्षेत्र अंतर्गत  बेनीडीह में संचालित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के फेस में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हॉल रोड पर स्लाइड होने से एक डोजर खाई में गिर गई। हादसे में डोजर ऑपरेटर सोनू कुमार सिंह (34 वर्ष) की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। मृतक सोनू कुमार सिंह गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगिया गांव निवासी जलेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे और अंबे कंपनी में कार्यरत थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे से तेज आंधी के साथ बारिश हो रही थी। बारिश के कारण माइनिंग के फायर फेस में धुआं भर गया था। हॉल रोड पर जगह-जगह पानी भी जमा हो गया था। धुएं से बचने के लिए ऑपरेटर सोनू डोजर लेकर ग्रीन जोन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हॉल रोड के किनारे पहुंचते ही डोजर स्लाइड कर गई और अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जान बचाने के लिए ऑपरेटर केबिन से निकला और डोजर से कूद गया। दुर्भाग्यवश वह जहां पर कूदा था वहां आग थी। इस आग से वह बुरी तरह झुलस गया।
सूचना मिलते ही सह कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को एम्बुलेंस से इलाज के लिए धनबाद ले गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजन को सौंपा जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top