चकटांड़ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

Advertisements

चकटांड़ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चकटांड़ गांव स्थित भाजपा कार्यालय के समीप रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन शुरुआत में पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद मामले की सूचना पचम्बा थाना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ गांव निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद इरफान अंसारी, पिता इसराइल अंसारी के रूप में की।

फिलहाल पचम्बा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top