भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने किया बेलगड़िया का दौरा
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, रांची की टीम ने मंगलवार को बेलगड़िया टाउनशिप का दौरा किया। टीम में मुख्य वैज्ञानिक डा. अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक (बागवानी) डॉ. अवानी कुमार और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार झा शामिल थे। उन्होंने बेलगड़िया टाउनशिप, रुर्बन पार्क, पलानी मशरूम यूनिट को देखा।
इस दौरे में जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जेएसएलपीएस के डीपीएम सुदिप्ता बनर्जी, डीएमएफटी के अमर कुमार श्रीवास्तव तथा जेआरडीए के अन्य अधिकारी शामिल थे।
पदाधिकारियों ने बेलगड़िया के स्वयं सहायता समूह और पलानी क्लस्टर बलियापुर के स्वयं सहायता समूह के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तार पूर्वक बातचीत की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मशरूम की खेती से आजीविका को बढ़ावा देने, तकनीकी सहायता प्रदान करने सहित कई अन्य बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।